गठित टीम को गिरफ्तारी को लेकर दिये गये निर्देश
आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक क्षत्रनील सिंह ने मुआयना किया. इसके साथ ही फरार चल रहे हरेश और ब्रजेश की गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम को कई निर्देश दिये है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही हरेश और ब्रजेश की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. वहीं शाहपुर क्षेत्र के दियारा में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया.
