सपने दिखाने में बीते नौ साल

आरा : नगर निगम की स्थापना के लगभग नौ वर्ष बीत चुके हैं. स्थापना के पूर्व आम जनमानस ने अनेक प्रकार के सपने संजोये थे. मसलन सड़कें चकाचक होंगी, विद्युत, पेयजल, डिलक्स शौचालय, सिवरेज, स्ट्रीट लाइट आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया होगी. इनके अलावा पैदल चलने के लिए फुटपाथ, नगर बस सेवा, रिंग रोड, आकर्षक पार्क […]

आरा : नगर निगम की स्थापना के लगभग नौ वर्ष बीत चुके हैं. स्थापना के पूर्व आम जनमानस ने अनेक प्रकार के सपने संजोये थे. मसलन सड़कें चकाचक होंगी, विद्युत, पेयजल, डिलक्स शौचालय, सिवरेज, स्ट्रीट लाइट आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया होगी. इनके अलावा पैदल चलने के लिए फुटपाथ, नगर बस सेवा, रिंग रोड, आकर्षक पार्क आदि होंगे. परंतु सच यही है कि उपर्युक्त सपने ख्याली पुलाव ही साबित हुए हैं. हर तरफ सब कुछ वैसा ही है, जैसा नगरपालिका के समय में था. जो कुछ बदलाव नजर आते भी हैं, तो वह है घरों का टैक्स बढ़ जाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >