चोरी के विरोध पर गृहस्वामी को पीटा, जख्मी

जगदीशपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के दांवा गांव में बिती रात चोरों ने दिवार फांदकर घर में प्रवेश किया व रखे सामग्री को चुराकर भाग निकले. विरोध करने पर गृहस्वामी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात्रि की है. चोरों ने मजदूर कर जीवन यापन करने वाले सुभाष शास्त्री […]

जगदीशपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के दांवा गांव में बिती रात चोरों ने दिवार फांदकर घर में प्रवेश किया व रखे सामग्री को चुराकर भाग निकले. विरोध करने पर गृहस्वामी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात्रि की है. चोरों ने मजदूर कर जीवन यापन करने वाले सुभाष शास्त्री के घर में प्रवेश किया व घर में रखे वस्त्र वाला बैग तथा जेवरात लेकर भागने लगे. सुभाष तथा उनकी पत्नी द्वारा हो-हल्ला करने पर मारपीट कर जख्मी कर चोर सामग्री लेकर भागने में सफल रहे. इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >