रहेगी तीसरी आंख की नजर
आरा : महादेवा हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीरामनवमी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी परमसिद्ध संत श्री देवराहाशिवनाथ दास जी महाराज की अध्यक्षता में एक केंद्रीय समिति की बैठक हुई, जिसमें रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गयी. बैठक में संतश्री ने सभी धर्मावलंबियों को श्रीरामनवमी शोभा यात्रा में
अनुशासित और मर्यादित ढंग से
शामिल होने का आह्वान किया. बैठक में समिति के महासचिव शंभु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार
रामनवमी में उपद्रवी तत्वों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी, जिससे उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई होगी.
महासचिव ने कहा कि रामनवमी में देश-विदेश से भी रामभक्त आकर शोभा यात्रा में भाग लेंगे. वहीं सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान ने कहा कि इस बार रामनवमी में बाइक सवार लोग या जो लोग जल पीकर
ग्लास को फेंकते हैं उसे न फेंके
क्योंकि इससे अनुशासन भंग होता है और उस पर कार्रवाई होगी. इस मौके पर राजेंद्र सिंह, शंभु प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, सारनधारी आजाद, संजय कनौडिया, अनिल कुमार, नागेंद्र, बादल जलान, सरोज कुमार पांडेय, संजय कुमार पाठक, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, अवध बिहारी मेहता, राजेंद्र सिंह,
नंद लाल भगत, सुरज कुमार,
गोकुल सिंह, राम प्रकाश पांडेय, सुनील पांडेय, विक्की कुमार, सुनील सिंह, कमल जी, मुन्ना जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
