आठ महिलाओं समेत 13 पर प्राथमिकी दर्ज

माले नेता हत्याकांड में आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने की हाथापाई आरा : माले नेता सतीश यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी रिंकू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने गयी, अजिमाबाद पुलिस के साथ महिलाओं ने हाथापाई की़, जिसके बाद इस मामले में अजिमाबाद थानाध्यक्ष के बयान पर आठ महिला समेत […]

माले नेता हत्याकांड में आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने की हाथापाई

आरा : माले नेता सतीश यादव हत्याकांड के नामजद आरोपी रिंकू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने गयी, अजिमाबाद पुलिस के साथ महिलाओं ने हाथापाई की़, जिसके बाद इस मामले में अजिमाबाद थानाध्यक्ष के बयान पर आठ महिला समेत 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि रिंकू सिंह अपने घर बड़गांव आया हुआ है, सूचना मिलने के साथ ही जब पुलिस ने वहां पर छापेमारी की तो महिलाएं पुलिस वालों से उलझ गयी ,जिस कारण आरोपी भाग खड़ा हुआ़ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
इन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज : पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में मंजू देवी, नीलू कुमारी, किरण कुमारी, सुमन कुमार सिंह, डब्लू
सिंह, राम अयोध्या सिंह, ज्योति सिंह सहित 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
गिरफ्तारी को लेकर स्पेशल टीम का गठन : इस संबंध में पुलिस ने बताया कि माले नेता और जय प्रकाश हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >