सहार : थाने के खडाव चतुर्भुज में घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार खडाव निवासी स्वर्गीय एकादशी यादव के पुत्र कमलेश यादव के फुसनुमा घर में रात्रि में आग की लपटें उठी और देखते ही देखते कमलेश यादव की पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर गया. बता दे कि घर में आग लगने के दौरान लगभग 50 क्विंटल चावल,
कपड़ा सहित आधा दर्जन बकरी जलकर मर गयी. वही अगलगी से पीड़ित परिवार दाने-दाने के मोहताज हो गये. पीड़िता के पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि पति दूसरे राज्य में काम करने के लिए गये हैं और यहां पर सात बच्चों के साथ मैं हूं. आग लगने से न सिर पर अाशियाना की चादर है और न भोजन के लिए अनाज है,
वही सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह, नीकूू सिंह, समरेश सिंह, ब्रजेश सिंह के प्रयास से ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को चंदा के रूप में योगदान करने की बात कही. इस दौरान मुखिया कुंती देवी ने दो हजार की राशि, मिथिलेश सिंह ने एक मन चावल दिया. अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने जांच के दौरान तत्काल राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को तीन हजार रुपये दिये तथा कहा कि इस मामले में छः हजार आठ सौ की राशि दी जाएगी. जांचोपरांत मुआवजा के लिए विशेष पैकेज दिया जायेगा. उन्होंने पीड़ित परिवार को इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत आवास के संबंध में पहल करने की बात कही.
