ताड़ी पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ एकजुट हुए दुकानदार, प्रदर्शन

राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी आरा : राज्य सरकार द्वारा ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ पासी समुदाय के लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए सुदर्शन चौधरी की अध्यक्षता में ताड़ी दुकानदारों ने एक सभा का आयोजन रमना मैदान में किया. सभा को […]

राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

आरा : राज्य सरकार द्वारा ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ पासी समुदाय के लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए सुदर्शन चौधरी की अध्यक्षता में ताड़ी दुकानदारों ने एक सभा का आयोजन रमना मैदान में किया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सह वार्ड पार्षद गोपाल प्रसाद ने कहा कि ताड़ी को एक कृषि से जोड़कर राज्य सरकार को देखना चाहिए.
इस पर रोक लगाने से कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेंगे. उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने ताड़ी को कर मुक्त कर पासी समुदाय के लोगों के साथ घोर अन्याय किया था. इस मौके पर मनोज चौधरी, रतन चौधरी, दुलारो चौधरी, बसंती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >