शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में फैली सनसनी
शरीर पर नहीं था किसी चोट का निशान
आरा : शाहपुर थाना पुलिस ने होरिल छपरा गांव के बाधार से एक शव बरामद किया. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी . पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया . वहीं पहचान के लिए आसपास के थाने में उसकी तस्वीर भेज दी गयी है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि खेत में एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है.
सूचना मिलने के साथ ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है . पुरुष के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या जख्म के निशान नहीं पाये गये है. पुलिस ने कहा कि पुरुष की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा.
