गीता मामले में गृह मंत्रालय को भेजी गयी रिपोर्ट

जांच के बाद कार्रवाई की उम्मीद आरा : पाकिस्तान से भारत लायी गयी गीता उर्फ फरजाना को अपनी बेटी बताने वाले बरहबतरा निवासी नौशाद अंसारी व उनकी पत्नी फमिदा खातून के मामले की जांच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गयी है. सदर एसडीओ द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता स्नेहा को जांच […]

जांच के बाद कार्रवाई की उम्मीद

आरा : पाकिस्तान से भारत लायी गयी गीता उर्फ फरजाना को अपनी बेटी बताने वाले बरहबतरा निवासी नौशाद अंसारी व उनकी पत्नी फमिदा खातून के मामले की जांच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गयी है. सदर एसडीओ द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता स्नेहा को जांच करने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने जांच रिपोर्ट सौंपी.

इसमें कहा गया है कि गीता को बेटी बतानेवाले परिजनों से संपर्क किया गया, तो परिवारवालों ने गीता के बारे में कई पहचान चिह्न बताये. मां फहिदा खातून के अनुसार गीता की आंख पर गिलटी जैसा निशान है, लेकिन किस भाग में है, यह याद नहीं है. दोनों पैरों में जले के निशान हैं, चेहरे पर कहीं काला दाग है, लेकिन वह भी किस जगह पर है, याद नहीं. हाथ की अंगुली थोड़ी टेढ़ी है, लेकिन किस हाथ की अंगुली टेढ़ी है, यह भी याद नहीं. वह न तो बोल सकती है और न सुन सकती है. मेरे कुल पांच लड़के हैं, जिनमें तीन बच्चियां है, इसमें से एक खो गयी है. लड़की के खोने के समय उसकी उम्र लगभग 11 साल थी. आज के समय में वह 17 साल की होगी. इससे संबंधित प्रतिवेदन कार्यपालक पदाधिकारी ने जांच के बाद एसडीओ को सौंपा.

जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के बाद गृह मंत्रालय परिजनों द्वारा दी गयी बातों की जानकारी की जांच करेगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >