बिहार कैबिनेट की खबर सुन गद्गद हुए इनौस नेता

अंगरेजी शराब दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर सड़क जाम इनौस नेता ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह गरीब जनता की जीत है आरा : इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों नौजवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खोली गयी अंगरेजी शराब दुकानों को बंद करने की […]

अंगरेजी शराब दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर सड़क जाम

इनौस नेता ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह गरीब जनता की जीत है
आरा : इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों नौजवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खोली गयी अंगरेजी शराब दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर सड़क जाम किया गया. सड़क जाम कर रहे नौजवान जमकर नारेबाजी कर रहे थे- देशी-विदेशी का खेल बंद करो, संपूर्ण बिहार शराब बंद करो.
गोला मुहल्ला मोड़ जाम स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इनौस नेता सह अधिवक्ता अमित कुमार बंटी ने कहा कि राज्य सरकार देशी शराब बंद कर रही है और विदेशी शराब बेच रही है, जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार देशी-विदेशी का खेल बंद करे और राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करे. अंगरेजी शराब दुकान खोलने में नियमों की अनदेखी की जा रही है. नियमों के अनुसार स्कूल, कोचिंग संस्थान, मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा आदि के 100 मीटर की परिधि में शराब दुकानें नहीं खोली जानी चाहिए, लेकिन सरकार इसका ख्याल नहीं कर रही थी.
परन्तु जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश ने कैबिनेट बैठक में अंगरेजी शराब को पूर्ण बंद करने का निर्यण लिया गया इनौस नेता ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह गरीब जनता की जीत है.
इस शराबबंदी को लेकर इनौस और माले हमेशा आंदोलन करती रही है. इस मौके पर लल्लू कुमार, राजेंद्र यादव, विकास कुमार, दिलराज प्रितम, संदीप सिंह, उतम चंद्रवंशी, राम कुमार पांडेय, मो इकबाल, संजीत चंद्रवंशी, बंटी गुप्ता, सुशील सिंह, अशोक राम, भोला राम, त्रिलोकी राम, सुरेंद्र राम, आकाश नटराज, घनश्याम गुप्ता, मुकेश केसरी, प्रेम पांडेय, मुन्ना साई, राधा प्रसाद गुप्ता, सतीश गुप्ता, रवि, बैजु राम, सुरेश प्रसाद, चिंटू कुमार आदि शामिल थे.
वहीं दूसरो ओर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव, विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ जी, डॉ रघुबर चंद्रवंशी, बाबूनंद यादव, पवन कुशवाहा, श्रीनिवास यादव, नुरूल हक राईन, धनंजय कुमार, पप्पू राज गोप, सत्येंद्र यादव ने राज्य में अंग्रेजी शराब को भी पूर्ण प्रतिबंधित करने के निर्णय का स्वागत किया और इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित पूरी कैबिनेट को बधाई दी है और कहा है कि यह निर्णय राज्य की जनता के हित में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >