बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान

जगदीशपुर : गरमी के शुरुआती दौर में ही बिजली की आंख मिचौली से प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान है. सात बजे रात्रि में कभी-कभी दो-तीन घंटा बिजली गुल होने के कारण विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य में परेशानी हो रही है. सड़कों पर अंधेरा के कारण राहगीरों को आने -जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना […]

जगदीशपुर : गरमी के शुरुआती दौर में ही बिजली की आंख मिचौली से प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान है. सात बजे रात्रि में कभी-कभी दो-तीन घंटा बिजली गुल होने के कारण विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य में परेशानी हो रही है. सड़कों पर अंधेरा के कारण राहगीरों को आने -जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. जनाधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश सिंह ने कहा कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के चलते प्रखंड क्षेत्र के लोगों की हो रही परेशानी को देखते हुए विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग विभाग के वरीय पदाधिकारियों तथा राज्य के ऊर्जा मंत्री से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >