पांच बालू घाटों को मंजूरी

बालू उठाव शुरू होने से मजदूरों में खुशी सहार : प्रखंड क्षेत्र के पेउर, बरूही, करवासिन, अंधारी में बालू घाट के पुनः शुरू होने से बालू घाट पर कार्यरत मजदूरों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. बतादें कि गत 9 जनवरी से सरकार के निर्देशानुसार बालू घाटों से बालू के उठाव पर […]

बालू उठाव शुरू होने से मजदूरों में खुशी

सहार : प्रखंड क्षेत्र के पेउर, बरूही, करवासिन, अंधारी में बालू घाट के पुनः शुरू होने से बालू घाट पर कार्यरत मजदूरों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. बतादें कि गत 9 जनवरी से सरकार के निर्देशानुसार बालू घाटों से बालू के उठाव पर रोक लगाई गई थी, जिससे निर्माण कार्य ठप सा हो गया था. वही सुलभ तरीके से बालू का उठाव नहीं होने से बालू की खरीद-बिक्री मोटी रकम पर कि जा रही थी.
जिसे निर्माण कार्य की लागत में डेढ़ से दो गुना ज्यादा रकम लगाने की अवश्यकता पड़ रही थी. वहीं दूसरी तरफ गोरख प्रसाद, रविंदर सिंह, अमर पासवान ने बताया कि बालू घाट के पुनः शुरू होने से जहां क्षेत्र के ग्रामीणों को सरलता से बालू उपलब्ध होगी. वहीं इस में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों को रोजगार का सृजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >