जगदीशपुर : अनुमंडल क्षेत्र में चोरी -छीपे शराब बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन के सख्त रवैये के कारण फिलहाल अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है. सख्ती से निपटने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद तथा डीएसपी द्वारिका पाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है.
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
जगदीशपुर : अनुमंडल क्षेत्र में चोरी -छीपे शराब बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन के सख्त रवैये के कारण फिलहाल अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है. सख्ती से निपटने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद तथा डीएसपी द्वारिका पाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा […]

लोगों से जहां सहयोग की अपील की जा रही है, वहीं अवैध शराब बनाने वाले, बेचने वाले तथा अवैध शराब पीने वालों को पकड़े जाने पर खैर नहीं होने की चेतावनी दी जा रही है, जिसके कारण कारोबारियों में हड़कंप है. प्रशासन के इस सख्त रवैये को देख कर अंतिम दिन लाइसेंसी दुकानदार भी दुकान में बचे शराब खत्म करने के लिए ग्राहकों को तरह-तरह ऑफर देते रहे,जिससे दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ लगी रही.
कई कंपोजिट दुकानों पर एक पर एक फ्री का ऑफर रहा, तो बराबर 100 रुपये में बिकने वाली बियर की बोतले 50 से 60 रुपये में बिकी . अन्य शराब की बोतले भी प्रिंट से काफी कम रेट पर पाकर ग्राहक काफी गद्गद् दिखे. कई लोगों ने अंतिम दिन और दिनों से अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर शराब को अलविदा कहा तथा राज्य सरकार के शराब बंदी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार ने बहुत पहले लिया होता तो अच्छा रहता.
हरिगांव बाजार के समीप ऑटो चालक संघ द्वारा अंतिम दिन शराब विदाई समारोह आयोजित कर शराब को विदा किया गया. इस अवसर पर ऑटो चालकों द्वारा लजीज व्यंजन व शराब का लुत्फ उठाया गया व गानों के धुन के साथ खूब जश्न मनाया तथा शराब को अलविदा कहा गया.