65 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

जगदीशपुर : एक अप्रैल से शराब बंदी को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन सख्ती से निपटने के लिए कमर कस लिया है एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद तथा डीएसपी द्वारिका पाल के नेतृत्व में जगदीशपुर थानाध्यक्ष पीके झा, बीडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान ककली में अवैध शराब निर्माण में […]

जगदीशपुर : एक अप्रैल से शराब बंदी को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन सख्ती से निपटने के लिए कमर कस लिया है एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद तथा डीएसपी द्वारिका पाल के नेतृत्व में जगदीशपुर थानाध्यक्ष पीके झा, बीडीओ प्रभाकर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान ककली में अवैध शराब निर्माण में प्रयोग के लिए रखे गये 50 केजी सूखा महुआ जब्त किया गया .

कहथु में भी 10 केजी महुआ व नारायणपुर में 5 गैलेन महुआ बरामद किया गया,जबकि धनगाई थाना क्षेत्र कुसहा टोला में शराब बनाने वाला उपकरण बरामद किया गया है. अभियान के दौरान एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद ने लोगों से शराब बंदी में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अवैध तरीके से शराब बनाने वाले, बेचने वाले तथा अवैध शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >