गाड़ी भाड़े के सवाल पर थाने में हंगामा

बिहिया : चोरी के मवेशी को बहोरनपुर ओपी से बिहिया थाना लाये जाने के दौरान गाड़ी का भाड़ा देने को लेकर एक चौकीदार और माले समर्थक ग्रामीणों के बीच झड़प होने पर बिहिया थाने में जमकर हंगामा हुआ. घटना बुधवार की शाम घटित हुई है. बाद में थानाध्यक्ष एसके दूबे और भाकपा माले नेता उत्तम […]

बिहिया : चोरी के मवेशी को बहोरनपुर ओपी से बिहिया थाना लाये जाने के दौरान गाड़ी का भाड़ा देने को लेकर एक चौकीदार और माले समर्थक ग्रामीणों के बीच झड़प होने पर बिहिया थाने में जमकर हंगामा हुआ. घटना बुधवार की शाम घटित हुई है. बाद में थानाध्यक्ष एसके दूबे और भाकपा माले नेता उत्तम प्रसाद के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार गत् मंगलवार की रात बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित दलित टोला से एक भैंस की चोरी हो गयी थी. खोजबीन के बाद ग्रामीणों को चोरी गयी भैंस शाहपुर के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र स्थित चारघाट से बरामद हुई.

इस दौरान ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को भी पकड़ा. मामले की जानकारी पाकर बहोरनपुर ओपी पुलिस चोरी की भैंस व उक्त आरोपित को पकड़कर एक भाड़े के पिकअप वाहन से बिहिया ले आयी. बिहिया थाने में उक्त वाहन को भाड़ा देने के सवाल पर ओपी के एक चौकीदार और माले समर्थक ग्रामीणों में कहासुनी होने लगी, जिससे थाने पर हंगामा मच गया. इस दौरान दर्जनों की संख्या में लाल झंडा लेकर माले समर्थक थाने पहुंच गये. स्थिति को देखकर थानाध्यक्ष व माले नेता ने मामले को शांत कराया. इस दौरान थाना पर अफरा-तफरी मची रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >