ग्रामीण युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना जरूरी

धोबीघटवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन पीरो : घोबीघटवा खेल मैदान पर रविवार को जय मां काली क्रिकेट लीग धोबीघटवा बसावन टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया़ टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के निवर्तमान मुखिया श्रीराम साह ने फीता काटकर किया़ इस मौके पर रीराम साह ने कहा कि आज के आधुनिक प्रतिस्पर्धा […]

धोबीघटवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

पीरो : घोबीघटवा खेल मैदान पर रविवार को जय मां काली क्रिकेट लीग धोबीघटवा बसावन टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया़ टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के निवर्तमान मुखिया श्रीराम साह ने फीता काटकर किया़ इस मौके पर रीराम साह ने कहा कि आज के आधुनिक प्रतिस्पर्धा के दौर में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भी प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना जरूरी हो गया है़ उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं.
इसलिए ऐसे आयोजन सभी पंचायतों में किये जाने की जरूरत है़ इधर टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रजेया और दलीपपुर की क्रिक्रेट टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दलीपपुर की टीम के खिलाडि़यों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजेया को पांच विकेट से पराजित कर दिया़ इस मौके पर मौजूद आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, नागेंद्र कुमार सिंह व दूधनाथ सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जिले की 12 टीमें भाग ले रही है़ं आठ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >