लूटे गये मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार

बिहिया़ : थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप से संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है़ पकड़े गये लोगों में सेमरदह के चुन्नु सिंह, बिहिया के गुड्डु कुमार, हरदिया के सुरेंद्र कुमार व सीतापुर इसाढ़ी के राहुल कुमार तथा सुग्रीव सिंह का नाम शामिल है़ थानाध्यक्ष एसके दूबे ने […]

बिहिया़ : थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप से संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है़ पकड़े गये लोगों में सेमरदह के चुन्नु सिंह, बिहिया के गुड्डु कुमार, हरदिया के सुरेंद्र कुमार व सीतापुर इसाढ़ी के राहुल कुमार तथा सुग्रीव सिंह का नाम शामिल है़ थानाध्यक्ष एसके दूबे ने बताया कि पकड़े गये युवक गुड्डु कुमार के पास से गत दिनों बिहिया-तीयर पथ पर गत 27 जनवरी को एक शिक्षक से लूटी गयी 20 हजार रुपये व मोबाइल बरामद किया गया है़ थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े युवक किसी अपराध की योजना बना रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >