आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली : डीएम

आरा : प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है, ताकी लोग आपसी भाईचारे के साथ होली मना सकें. त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को लेकर सभी एसडीओ-एसडीपीओ और थानाध्यक्षों को अलर्ट किया गया है. साथ ही शहरी क्षेत्रों के चौक-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर […]

आरा : प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है, ताकी लोग आपसी भाईचारे के साथ होली मना सकें. त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को लेकर सभी एसडीओ-एसडीपीओ और थानाध्यक्षों को अलर्ट किया गया है. साथ ही शहरी क्षेत्रों के चौक-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर लगाये गये दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैद रहने का फरमान जारी किया गया है.

वहीं, जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने जिले के लोगों से रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है. प्रशासन ने होली के दौरान विधि-व्यव्स्था संधारण को लेकर निर्धारित 170 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित रिपोर्ट संग्रहण को लेकर जिला मुख्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा. जिला

नियंत्रण कक्ष में पालीवार दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है.
नियंत्रण कक्ष का संपूर्ण वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता को प्रतिनियुक्त किया गया है. डीएम ने सभी सरकारी एवं देशी-विदेशी की शराब दुकानों को बंद कराने का सहायक उत्पाद आयुक्त को निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >