स्काॅर्पियो के धक्के से अधेड़ की मौत, विरोध में सड़क जाम

आरा : रैया, कृष्णागढ़ थाने के सरैया-बलुआ पथ पर नरगदा के समीप एक स्काॅर्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और गांव के समीप बलुआ-सरैया पथ को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. घटना के बाद चालक वाहन सहित […]

आरा : रैया, कृष्णागढ़ थाने के सरैया-बलुआ पथ पर नरगदा के समीप एक स्काॅर्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी खबर

मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और गांव के समीप बलुआ-सरैया पथ को
जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ और थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार नरगदा गांव निवासी 50 वर्षीय सत्यनारायण यादव अपने गांव के समीप खड़े थे.
इसी दौरान तेज गति से आ रही स्काॅर्पियो की चपेट में आ गये, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख मुआवजे की मांग करते हुए घंटों यातायात को बाधित रखा. दो घंटे तक यातायात यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यही नहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने एक ऑटो में तोड़फोड़ करते हुए चालक की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना
पड़ा. काफी देर तक मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने बताया कि वाहन की पहचान कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >