स्क्रूटनी में एक सरपंच सहित कई वार्ड सदस्यों का नामांकन रद्द

चरपोखरी : नामांकनपत्रों की जांच के क्रम में प्रखंड के बाबु बांध पंचायत के सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करनेवाले प्रत्याशी प्रकाश चंद्र का परचा प्रशासन ने रद्द कर दिया है. सूत्रों के अनुसार प्रकाश चंद्र ने बाबु बांध पंचायत से ही सरपंच पद के उम्मीदवार रामकुमार सिंह के प्रस्तावक बने हुए थे. जांच […]

चरपोखरी : नामांकनपत्रों की जांच के क्रम में प्रखंड के बाबु बांध पंचायत के सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करनेवाले प्रत्याशी प्रकाश चंद्र का परचा प्रशासन ने रद्द कर दिया है.
सूत्रों के अनुसार प्रकाश चंद्र ने बाबु बांध पंचायत से ही सरपंच पद के उम्मीदवार रामकुमार सिंह के प्रस्तावक बने हुए थे. जांच के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने उक्त नामांकन को गलत साबित करते हुए रद्द कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगभग चार वार्ड प्रत्याशी के नामांकनपत्र में त्रुटि पाया गया, जिसे रद्द कर दिया गया है. मुखिया पद के लिए 153, पंचायत समिति सदस्य के लिए 114, सरपंच के लिए 64, वार्ड सदस्य के लिए 353 तथा पंच सदस्य के लिए 197 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >