हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
आरा : उदवंतनगर थाने के एकौना गांव में करेंट लगने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने के भकुरा गांव निवासी गुड्डु सिंह तार बदल रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली आ गयी, जिससे वे झुलस गये. इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. विदित हो कि पूर्व में भी विभागीय लापरवाही के कारण कई बिजली मिस्त्री करेंट से अपनी जान भी गंवा बैठे हैं.
