एसी में िमलेगी िवदेशी शराब
नौ दुकानें खोलने की जगह का हुआ एग्रीमेंट, तीन दुकानें प्रकियाधीन व दो के लिए खोजबीन जारी
आरा : सरकार की नयी शराब नीति के बाद जिले में केवल नगर निगम और नगर पर्षद में ही विदेशी शराब की दुकानें खुलेंगी. इसी कड़ी में भोजपुर में केवल नगर निगम है, जिसमें 14 दुकानें खुलेगी. इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है.
नौ दुकानें खोलने की जगह का एग्रीमेंट हो गया है, जबकि तीन दुकानें प्रकियाधीन व दो की खोजबीन जारी है. सभी दुकानें हाइटेक होंगी. एक दुकान पर नौ कर्मी होंगे. नगर निगम अंतर्गत शराब की 14 ऑफ दुकानें खुलेंगी. एक अप्रैल से पूरे बिहार में देशी शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. शराब नीति को लागू करने को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त हो गया है.
व्रज वाहन के तर्ज पर होगा मदिरा वाहन : जिला प्रशासन ने व्रज वाहन के तर्ज पर मदिरा वाहन से दुकानों पर शराब की आपूर्ति की व्यवस्था की है ताकि किसी प्रकार की मिलावट न हो सके . मदिरा वाहन वेवरेज से सीधे शराब लोड कर अधिकृत दुकान पर पहुंचेगा. इस वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, जिससे वाहन के लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी.
सभी शराब दुकानें होंगी वातानुकुलित : सरकार द्वारा शराब दुकानों को वातानुकुलित बनाने की गाइड लाइन जारी की है, जिसके तहत दुकान की लंबाई तीन सौ वर्ग फुट से 15 सौ वर्ग फुट तक होनी चाहिए . दुकान का किराया सरकार 25 रु से 50 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से देगी.
इन जगहों पर शराब की होंगी हाइटेक दुकानें
शहर के गांगी दो दुकानें
रामगढ़िया दो दुकानें
धरहरा पुल एक दुकान
धनुपरा एक दुकान
बाजार समिति एक दुकान
वी मार्ट एक दुकान
बाबू बाजार एक दुकान
प्रकियाधीन तीन दुकानें
जगह की तलाश दो दुकानें
एक दुकान पर क्या होगा मैन पावर
नयी शराब नीति के तहत एक दुकान पर नौ कर्मी होंगे
सेल्स मैनेजर- एक
कंप्यूटर ऑपरेटर-दो
हेल्पर-तीन
गार्ड-दो
