आरा : सर्राफ एवं स्वर्णकार संघ का एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ गोपाली चौक पर धरना 14 वें दिन भी जारी है और आभूषण दुकानें भी बंद है. धरना को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा एवं होली त्योहार को लेकर 17 मार्च को पूर्व घोषित भोजपुर बंद को वापस ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास पूरी तरह नाकाम हो गया है. यह सरकार सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई
है एवं छोटे-छोटे स्वर्ण व्यवसायियों को एक्साइज ड्यूटी के माध्यम से तबाह करना चाह रही है. श्री गुप्ता ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. धरना में राज कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, कमल जैन,
सनी सोनी, आशू गुप्ता, रिंकू सोनी, निखिल जैन, अनिल कुमार, मुन्ना गुप्ता, अजीत कुमार, अनुराग जैन, संतोष कुमार, खुर्शीद जमाल, गोपाल प्रसाद, अनिल गुप्ता, सरोज गुप्ता, शमशाद आलम, विनोद कुमार, आनंद कुमार, नारायण जी, रोहित जैन, आलोक कुमार, सोनू गुप्ता, महेश प्रसाद, संजय गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, संजय सोनी, शैलेंद्र प्रसाद, मोहित सोनी, कमला गुप्ता, सुनील कुमार जैन, टिंकू सोनी, दीपक गुप्ता, राजा गुप्ता, श्याम सोनी, दीपू सोनी, मनोज स्वर्णकार, गणेश प्रसाद, श्याम प्रसाद, विक्की सोनी आदि शामिल थे.
