एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी

आरा : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा स्वास्थ्य कर्मी, ठेका अनुबंध पर कार्यरत कर्मी, आशा, ममता, कुरियर आदि की समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने की. भूख हड़ताल में जिले से काफी संख्या में स्वास्थ्य […]

आरा : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा स्वास्थ्य कर्मी, ठेका अनुबंध पर कार्यरत कर्मी, आशा, ममता, कुरियर आदि की समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने की.
भूख हड़ताल में जिले से काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, आशा, ममता, कुरियर आदि शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिला मंत्री सुभाष सिंह ने कहा कि एक तरफ महिला हितैषी होने का दावा करनेवाली वर्तमान सरकार के राज में आज स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाकर्मियों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है. आवंटन रहने के बाद भी एसीपी, प्रोन्नति का लाभ व हड़ताल अवधि का वेतन रोक कर रखा गया है. सदर अस्पताल में कर्मियों को कार्य के घंटे से अधिक काम लिये जाने के बावजूद भी विगत तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है.
27 जनवरी को एसीपी प्रोन्नति के लिए स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक हुई. बावजूद इसके कथित कारणों से लाभ का आदेश निर्गत नहीं किया जा रहा है. सभा में मनोज चौधरी, संजय कुमार, अरुण सिंह, विकास कुमार, जसमुद्दीन, सुमन पांडे, लोकश नाथ, विमला सिंह, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >