30 करोड़ रुपये का कारोबार बाधित
आरा़ : यूनाइटेड फोरम ऑफ आरबीआइ यूनियन के आह्वान पर ग्रामीण बैंक की शाखाओं एवं क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्णत: तालाबंदी रहा, जिससे लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार ग्रामीण बैंक कर्मियों की हड़ताल पर जाने के कारण प्रभावित रहा़ ग्रामीण बैंक के निजीकरण नीति का विरोध, समान कार्य हेतु समान सुविधाएं,
सेवा शर्त, प्रोन्नति नीति वाणिज्य बैंक के अनुरूप लागू करने, दैनिक मजदूर एवं कर्मियों की सेवा नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल रहा़ मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सभी 92 शाखाओं सहित क्षेत्रीय कार्यालय आरा में कार्य संपन्न नहीं हो सका़ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष
धरना एवं रोषपूर्ण प्रदर्शनकरते हुए बैंक कर्मियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये़ धरना को संबोधित करते हुए पीएनबी प्रायोजित ग्रामीण बैंक संघ के चेयरमैन एनएन ओझा ने विस्तार से सरकार के गलतनीतियों एवं मांगों पर प्रकाश डाला़ एआइबीइए के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने मांगों एवं हडताल का समर्थन करते हुए भविष्य में भी पूर्णत: सहयोग का आश्वासन दिया़
धरना के दौरान बैंक कर्मियों ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूवर्क सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जा सकता है़ मौके पर वीरेंद्र कुमार मिश्रा, मनोरंजन प्रसाद, अशोक सिंह, सुरेंद्र जंग बहादुर, आशुतोष कुमार, देव कुमार, दिलीप सिन्हा, अमित कुमार आदि थे.
