एके 47 के साथ बुटन गिरफ्तार

आरा : उदवंतनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बेलाउर गांव में छापेमारी कर आधुनिक हथियार (एके 47) के साथ बुटन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बुटन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बुटन चौधरी […]

आरा : उदवंतनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बेलाउर गांव में छापेमारी कर आधुनिक हथियार (एके 47) के साथ बुटन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बुटन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बुटन चौधरी बेलाउर गांव में मौजूद है.
इसके साथ ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से एके 47 के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार बुटन से पूछताछ करने में पुलिस जुटी है. हालांकि पुलिस गिरफ्तारी का खुलासा करने से बच रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >