भोजपुरी गायकों का आज लगेगा मेला

वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान में होगा कार्यक्रम आरा : वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में शनिवार, पांच मार्च को भोजपुरी के नामचीन लोक गायकों का मेला लगेगा. मौका होगा महान भोजपुरी गायक स्वर्गीय गायत्री ठाकुर व्यास की दूसरी पुण्यतिथि का. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. गायत्री ठाकुर स्मृति […]

वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान में होगा कार्यक्रम
आरा : वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में शनिवार, पांच मार्च को भोजपुरी के नामचीन लोक गायकों का मेला लगेगा. मौका होगा महान भोजपुरी गायक स्वर्गीय गायत्री ठाकुर व्यास की दूसरी पुण्यतिथि का.
इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. गायत्री ठाकुर स्मृति भोजपुरी विकास मंच के बैनर तले आयोजित होनेवाले आयोजक मंडल के अध्यक्ष पवन राय ने बताया कि भोजपुरी भाषा के विकास की खातिर लोकपरंपरा को जीवंत करने वाले इस महान कलाकार ने एक मिसाल कायम की थी. उन्हें देश भर के ख्यातिप्राप्त गायक, अभिनेता, कलाकार, व्यास व अन्य संगीतप्रेमी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रहे है.
शनिवार की सुबह से ही उनका आना शुरू हो जायेगा. इनमें प्रमुख रूप से मदन राय, गोपाल राय, छोटू छलिया, अभिनेता व गायक कल्लु, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, चरित्र अभिनेता अरुण सिंह, अजीत आनंद, राकेश मिश्रा, नंदन- चंदन, वर्षा तिवारी, अंजली भारद्वाज, कमलवास कुंवर, विष्णु ओझा, जूनियर मनोज तिवारी, संतोष सुरीला, गोलू राजा, सुरेश तिवारी, लालजी, सोनी पांडेय, बेबी काजल, अंकिता सिंह, उद्घोषक रविरंजन सहित सैकड़ों कलाकार अपने शब्दपुष्प से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से यह संदेश फैलाना है कि भोजपुरी संस्कृति से अश्लीलता को समाप्त करना है. उन्होंने बताया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक संजय कुमार, रविकांत राय, पंकज सुधांशु, विजय भारती आदि दिन-रात लगे हुए हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >