बहन के नाम पर दे रही थी इंटर की परीक्षा

फर्जी परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तार, स्काॅर्पियो जब्त महात्मा गांधी कालेज के प्रभारी प्राचार्य की भूमिका भी संदेह के घेरे में पीरो : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान गुरुवार को मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से अपनी बहन के नाम पर परीक्षा दे रही फर्जी परीक्षार्थी […]

फर्जी परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तार, स्काॅर्पियो जब्त

महात्मा गांधी कालेज के प्रभारी प्राचार्य की भूमिका भी संदेह के घेरे में
पीरो : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान गुरुवार को मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से अपनी बहन के नाम पर परीक्षा दे रही फर्जी परीक्षार्थी के अलावा तीन अन्य लोगों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ बताया जाता है कि महात्मा गांधी काॅलेज लहराबाद की छात्रा रीता कुमारी (रौल कोड 13016 रोल ऩ 30235) की जगह फर्जी परीक्षार्थी के रूप में उसकी बहन रिंकी कुमारी को पीरो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल कराया गया था़
गुरुवार को परीक्षा की दूसरी पाली में परीक्षार्थी के हस्ताक्षर मिलान के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आने पर जब तहकीकात शुरू की गयी तो यह बात सामने आयी कि रिंकी कुमारी असली परीक्षार्थी रीता कुमारी की बहन है, जिसका फोटो रीता कुमारी के प्रवेश पत्र पर लगाकर परीक्षा में शामिल कराया गया है़ मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी को उसके इस कार्य में सहयोग करने के आरोप में मौके से पूजा कुमारी, मनोज कुमार यादव एवं बबन यादव को गिरफ्तार कर एक स्कार्पियो भी जब्त किया है़ ये सभी रिंकी कुमारी को परीक्षा दिलाने के लिए साथ आये थे और परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद थे़ इस प्रकरण में महात्मा गांधी कालेज लहराबाद के प्रभारी प्राचार्य की भूमिका भी सामने आयी है़ बताया जाता है कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य द्वारा रिंकी कुमारी की फोटो को रीता कुमारी के रूप में अभिप्रमाणित किया गया है़ इस मामले में केंद्राधीक्षक सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीरो के प्राचार्य चंदे्रश्वर प्रसाद राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >