गायब बच्ची का नहीं मिला सुराग

पोरो : इमादपुर थाने के खुटहां गांव से तीन दिन पूर्व लापता आठ वर्षीया बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. बताया जाता है कि खुटहां गांव निवासी अखिलेश गिरि उर्फ सुरेश गिरि की आठ वर्षीया पुत्री रानी कुमारी गत 29 फरवरी को घर से खेलने के लिए निकली थी. […]

पोरो : इमादपुर थाने के खुटहां गांव से तीन दिन पूर्व लापता आठ वर्षीया बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. बताया जाता है कि खुटहां गांव निवासी अखिलेश गिरि उर्फ सुरेश गिरि की आठ वर्षीया पुत्री रानी कुमारी गत 29 फरवरी को घर से खेलने के लिए निकली थी. लेकिन, उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों के अनुसार गुमशुदा बालिका की तलाश हर संभावित स्थान पर की जा चुकी है, पर कहीं भी उसका सुराग नहीं मिल पाया. बच्ची की गुमशुदगी को ले परेशान परिजनों ने इमादपुर थाने में सनहा दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >