पुलिस ने छात्रों को पीटा, जाम
धोबी घटवा के समीप वाहन चेंकिग के दौरान छात्र नेता व पुलिसकर्मी के बीच कहा-सुनी ने आंदोलन का रूप ले लिया. पुलिस ने छात्राों की पिटाई कर दी. इससे छात्राों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने धोबी घटवा के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात घंटों बाधित रखा. वे दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. एसडीपीओ ने जांच टीम का गठन कर दिया है. जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
आरा : वाहन चेंकिग के दौरान छात्रों की हुई पिटाई को लेकर छात्रों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और सड़क पर उतर आये. धोबी घटवा के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात घंटों बाधित कर दिया. इस दौरान छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अभियान एएसपी मो साजिद और सदर एसडीपीओ संजय कुमार के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार धोबी घटवा के समीप पुलिस वाहन चेंकिग अभियान चला रही थी. इसी दौरान ट्रिपल लोड के आरोप में तीन छात्रों को पकड़ा गया. इसके बाद किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और छात्रों के बीच बहस हुई जिस पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट की जाने लगी. इसी दौरान छात्र समागम के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह बजरंगी ने मारपीट करते देख पुलिस वालों को ऐसा नहीं करने से मना किया. इसके बाद उमेश्वर सिंह द्वारा उसे भी पीटा गया. इस पर छात्र आक्रोशित हो उठे और घटना में शामिल पुलिसकर्मी पर कर्रवाई करने की मांग करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को पूर्ण रूप से बाधित कर दिया गया.
दो घंटे तक वाहनों की लगी रही कतार : छात्र की पिटाई को लेकर दो घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. जाम हटने के बाद भी काफी देर तक इस मार्ग पर यातायात की समस्या बनी रही.
पहले भी हुई थी दो छात्रों की िपटाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ संजय कुमार ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि इसके पहले भी छात्र समागम के दो छात्र नेताओं प्रिंस सिंह बजरंगी और कुमुद पटेल की पिटाई की गयी थी. इस मामले में तत्कालीन एसपी राजेश कुमार सहित दस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी.
