भाजपा नेता हत्याकांड में दूसरे दिन भी हुई पूछताछ, खुले कई राज

सच आने लगे सामने, जल्द की जायेगी कार्रवाई आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस ने तीन आरोपितों से घंटों पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को हत्याकांड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है. पुलिस ने हत्याकांड के मामले की पूरी जानकारी लेने को लेकर […]

सच आने लगे सामने, जल्द की जायेगी कार्रवाई
आरा : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस ने तीन आरोपितों से घंटों पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को हत्याकांड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है. पुलिस ने हत्याकांड के मामले की पूरी जानकारी लेने को लेकर शनिवार से तीन दिन की रिमांड पर उमाकांत मिश्रा,पप्पू सिंह और वसंत मिश्रा को लिया है.
दूसरे दिन की पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े एक-एक कर सभी सच अब सामने आने लगे हैं. पुलिस सभी से अलग-अलग पूछताछ कर रही है,ताकि सभी की बातों का मिलान किया जा सके.पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिसके आधार पर आने वाले दिनों में पुलिस कई लोगों को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाकर गिरफ्तार कर सकती है.वहीं ब्रजेश और हरेश मिश्रा के भी कुछ ठिकानों का पता चला है.
जिनकी गिरफ्तारी को लेकर एक टीम भेजी गयी है.बता दें कि भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की 12 फरवरी को सोनवर्षा बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी,जिसमें ब्रजेश,हरेश सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. हत्या के बाद पुलिस ने हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण चार नामजदों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.सरेंडर के बाद रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था.जिसके आलोक में कोर्ट के आदेश मिलने के बाद तीन दिनों के रिमांड पर लिया है.
छापेमारी के िलए टीम का गठन
भाजपा नेता की हत्या में शामिल मिश्राबंधु की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है . हत्या के बाद जोनल आइजी कुंदन कृष्णन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है.इसके साथ ही एसटीएफ और यूपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है. इस संबंध में एसपी ने बताया कि जल्द ही ब्रजेश और हरेश को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
आज भी होगी पूछताछ
आज तक रिमांड पर लिये गये आरोपितों से पुलिस पूछताछ करेगी, जिसके बाद उन्हें मंडल कारा भेज दिया जायेगा . इस दौरान पुलिस को जो भी जानकारी मिलेगी उसकी पूरी जानकारी आइजी को भी दी जायेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >