आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सरकार को करेंगे बाध्य : मंगल पांडेय

बिहिया़ : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा के श्राद्धकर्म के अवसर पर गुरुवार की शाम ओझवलिया गांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने स्व ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की और विशेश्वर ओझा के परिजनों व उनके दोनों पुत्रों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी़ बाद में प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने […]

बिहिया़ : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा के श्राद्धकर्म के अवसर पर गुरुवार की शाम ओझवलिया गांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने स्व ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की और विशेश्वर ओझा के परिजनों व उनके दोनों पुत्रों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी़ बाद में प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विशेश्वर ओझा हत्याकांड के 13 दिन गुजर जाने के मामले में मुख्य आरोपितों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो पाने के मामले पर कहा कि पार्टी और जनता चाहती है कि मुख्य आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी हो़

श्री पांडेय ने कहा कि अभी बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है और हमारी पार्टी सरकार को बाध्य करेगी कि मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले़ साथ हीं विशेश्वर ओझा के परिजनों को बॉडीगार्ड और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया जाय़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना के बाद से हीं वे भोजपुर एसपी से विशेश्वर ओझा के परिजनों को बॉडीगार्ड मुहैया कराने की बात कह रहे हैं, परन्तु अबतक उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया़
क कहा कि इस संबंध में वे डीजीपी से बात करेंगे़
श्री पांडेय ने विशेश्वर ओझा की हत्या को पार्टी द्वारा शहादत दिवस के रूप में मनाये जाने की बात पर कहा कि यह पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विशेश्वर ओझा की हत्या को भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि पार्टी के लिए इस क्षति की भरपाई करना संभव नहीं लग रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >