आरा़ : उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया़ इसकी अध्यक्षता संघ के महासचिव जय प्रकाश ने की़ धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान किया जाये,
साथ ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकरण बनाया जाये़ नियोजित शिक्षकों नियुक्ति तिथि से ग्रेड पे दिया जाए, जबकि सरकार दो वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की है,जो सरासर गलत प्रावधान है़ अप्रशिक्षित शिक्षकों को सवैतनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये़ धरना को संबोधित करते हुए संयोजक शशांक भूषण ने 29 फरवरी को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की़ वहीं माधुरी कुमारी ने बताया कि नियोजित शिक्षकों का जिला सम्मेलन पांच मार्च को नागरी प्रचारिणी सभागार,
आरा में भी सभी सदस्यों को भाग लेने की अपील की़ उन्होंने कहा कि उस सम्मेलन में आगे की रणनीति बनायी जायेगी़ धरना को सचिव हरेंद्र सिंह, अनिल राय आदि ने भी संबोधित किया़ धरना में कमलेश, राहुल, नवीन, सुनील सिंह, प्रियंका, श्वेता सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे़
