शाहपुर : प्रखंड की लालू डेरा पंचायत के माधोपुर गांव में बुधवार की दोपहर में अगलगी में आठ झोंपड़ीनुमा घर जल कर नष्ट हो गये़ साथ हीं घटना में दो मवेशी भी झुलस गये है़ं घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है़ जानकारी के अनुसार अगलगी में राजेश्वर यादव, सत्यनारायण यादव, जेपी यादव व दीनानाथ यादव समेत अन्य लोगों के घर में आग लगने से बर्तन, बिछावन समेत अन्य सभी सामान जलकर नष्ट हो
गये़ घटना में राजेश्वर यादव की एक गाय व सत्यनारायण यादव की एक भैंस भी झुलस कर जख्मी हो गयी़ वहीं एसडीएम के निर्देश पर शाहपुर अंचल के कर्मी को क्षति का आकलन करने भेजा गया है़ एसडीएम ने बताया कि पीडि़तों को प्रशासन द्वारा यथासंभव सहायता मुहैया करायी जा रही है़ जानकारी के अनुसार इस मामले में शाहपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में एसडीएम द्वारा स्पष्टीकरण जारी करते हुए उनका वेतन काटने की भी कारवाई की गयी है़
