दुष्कर्म के आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

आरा : महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण मंगलवार को सुनील यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.इस संबंध में कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रामविलास ने बताया कि आरोपित महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया था. इसके बाद से […]

आरा : महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण मंगलवार को सुनील यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.इस संबंध में कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रामविलास ने बताया कि आरोपित महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया था.
इसके बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश बनाये हुई थी.बता दें कि सोमवार को चाकू के बल पर शौच करने जा रही महिला के साथ सुनील यादव ने दुष्कर्म किया था,जिसको लेकर महिला ने उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >