मामला दर्ज, आरोपित फरार, हुई मेडिकल जांच
सरैया : शौच करने जा रही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना कृष्णगढ़ थाना के चमन के डेरा गांव की है.महिला के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.घटना के बाद से ही आरोपित सुनील यादव फरार चल रहा है.जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.पुलिस ने सदर अस्पताल में महिला का मेडिकल जांच कराया.
इस संबंध में कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष राम विलास ने बताया कि महिला देर शाम शौच करने जा रही थी इसी दौरान आरोपित जबरन चाकू के बल पर गाड़ी पर बैठाया और उसे गांव से दूर बोरिंग के पास ले जाकर अपनी हवश का शिकार बनाया .किसी तरह वहां से भागकर महिला ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी .घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है.
बता दें कि महिला का ससुराल पटना जिले में है और वह अपने मायके में तीन साल से रह रही थी .इसके पहले भी आरोपित उस पर कई बार गलत निगाह डाल चुका है लेकिन लोक लाज के डर से किसी को बता नहीं रही थी .
