आरा : बडहरा थाना क्षेत्र के करजा गांव में पिकअप से गिर कर एक बच्चे की मौत हो गयी,जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार करजा गांव निवासी कौशल पासवान का पुत्र मोहित कुमार और छोटू कुमार पिकअप पर बैठा था़
इसी दौरान दोनों वाहन से गिर पड़े़ आनन-फानन में दोनों को इलाज के पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मोहित कुमार मौत हो गयी़
वहीं छोटू कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर, आपसी विवाद को लेकर नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में रविवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये.घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
