13 घर जले, लाखों का नुकसान

अगलगी. पांच मवेशियों की मौत, दो लोग झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज बड़हरा के नथमलपुर गांव में घुरा यादव के घर से निकली छोटी सी चिंगारी ने आग का रूप ले जमकर तांडव मचाया.आग की चपेट में आकर तेरह लोगों के आशियाना जल कर खाक हो गये. लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक […]

अगलगी. पांच मवेशियों की मौत, दो लोग झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज
बड़हरा के नथमलपुर गांव में घुरा यादव के घर से निकली छोटी सी चिंगारी ने आग का रूप ले जमकर तांडव मचाया.आग की चपेट में आकर तेरह लोगों के आशियाना जल कर खाक हो गये.
लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.वहीं पांच मवेशी की झुलसने से मौत हो गयी.जानवर और परिवार को बचाने के चक्कर में ललीता देवी और घुरा यादव भी झुलस गये .फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया.
आरा : बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से तेरह लोगों के घर जल कर खाक हो गये.आग की चपेट में आकर मुन्ना यादव की पत्नी तथा ललीता देवी और घुरा यादव झुलस गये,जबकि घर में बंधे पांच मवेशी की जलने से मौत हो गयी.
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका.फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार घुरा यादव अपने घर में सोये थे इसी दौरान अचानक आग लग गयी और आग की लपटों ने 13 घरों को अपने आगोश में ले लिया. लोग जान बचाने के लिए इधर -उधर भागने लगे. इस आगजनी में लाखों रुपये मूल्य की संपति जलकर खाक हो गयी. शुक्रवार को सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला और सीओ पहुंचकर आगजनी में जले समानों का जायजा लिया इसके साथ ही आपदा के तहत मिलने वाली 6800 रुपया प्रति परिवार के लोगों के बीच वितरीत की.
अस्पताल में मिलने पहुंचे विधायक
बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव शुक्रवार को इस घटना में पीड़ित परिवारों से मिलने नथमलपुर और सदर अस्पताल पहुंचे . इस दौरान विधायक ने आग की चपेट में आकर झुलसे परिवार के लोगों का उचित इलाज करने का निर्देश सीएस को दिया. विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से जो भी मुआवजा होगा उसे दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
कैसे होगी केदार की बेटी व नंदजी के लड़के की शादी
इस आगजनी में मुन्ना के भाई केदार यादव और नंदजी के घर जल गये.सिर्फ घर ही नहीं जले इनके सपने भी जलकर खाक हो गये.केदार यादव की बेटी दीपु कुमारी की शादी दो मार्च को होने वाली है.शादी को लेकर सभी सामान घर में रखा गया था जो इस घटना में जलकर खाक हो गया .अब बेटी की शादी कैसे होगी इसकी चिंता सता रहीं है.केदार की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.वहीं नंदजी के घर में भी शादी थी नंदजी के बेटे की शादी भी मार्च में होने वाली थी .
इन लोगों के जले घर
बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव के यादव टोली में लगी आग में मुन्ना यादव,हरेराम यादव,गनौरी यादव,नंदजी यादव, घुरा यादव,जयराम यादव , बिहारी यादव, बिकिया कुवर, भुली यादव ,रामप्रवेश यादव ,बतकी यादव , टुन्ना यादव ,बादु यादव के घर जल कर खाक हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >