कोर्ट से निकला गिरफ्तारी वारंट
आरा : जोनल आइजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्या कांड में नामजद अभियुक्त हरेश और ब्रजेश मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर दबिश बढ़ा दी गयी है़ भोजपुर एसपी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापेमारी जारी है़ दोनों का लोकेशन बलिया में है़ पुलिस छापेमारी कर रही है़ जल्द ही […]
आरा : जोनल आइजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्या कांड में नामजद अभियुक्त हरेश और ब्रजेश मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर दबिश बढ़ा दी गयी है़ भोजपुर एसपी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापेमारी जारी है़ दोनों का लोकेशन बलिया में है़ पुलिस छापेमारी कर रही है़ जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी़ पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण नमाजद सरेंडर भी कर सकते है़ं
वहीं भाजपा नेता की हत्याकांड में फरार चल रहे सभी नामजदों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत हो गया है़ एसटीएफ और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बलिया के दियरा क्षेत्र में छापेमारी कर रही है़ आइजी ने बताया कि 17 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे, जहां सभी जिलों के एसपी मौजूद रहेंगे़
एसपी के नेतृत्व में बनी टीम : आइजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है़ टीम ने नामजदों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की़ एक टीम को डीएसपी रिशु कृष्णा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भेजा गया था, जहां उनके साथ एसटीएफ और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की़ हालांकि की गयी छापेमारी में पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है़ इधर भाजपा नेता के हत्या कांड में गिरफ्तार हरेंद्र सिंह ने हत्या कांड से जुड़े कई बाते पुलिस को बतायी है़
सभी थानों की समीक्षा करेंगे सीएम : जोनल आइजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि 17 फरवरी को होने वाले सीएम के साथ समीक्षा बैठक को लेकर भोजपुर एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है़ उन्होंने कहा कि थाना स्तर तक सीएम समीक्षा करेंगे़ इसको लेकर आइजी ने एसपी को कई टास्क सौंपा है़ इधर, भाजपा युवा मोरचा के आरा ग्रामीण ने पैठानपुर में एक शोकसभा आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने की़ शोक बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या की निंदा की गयी और हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गयी.
साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया़ अंत उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. बैठक में मुखिया संजय सिंह, मदन सिंह, अरुण सिंह, फंटू सिंह, शशि चंद्रवंशी, विनोद साह, संतोष तिवारी, भोला सिंह आदि उपस्थित थे़