हथियार के साथ गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहा था आरा : धोबहां ओपी पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में होने वाली एक वारदात टल गयी. पुलिस ने सोमवार को बाघा कोल तेतरियां गांव में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते एक युवक को धर दबोचा. पकड़े गये युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस भी […]

अपराध की योजना बना रहा था

आरा : धोबहां ओपी पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में होने वाली एक वारदात टल गयी. पुलिस ने सोमवार को बाघा कोल तेतरियां गांव में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते एक युवक को धर दबोचा. पकड़े गये युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर घटना के सबंध में जानकारी लेने में लगी हुई है.
इस संबंध में धोबहां ओपीध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली की बाघाकोल तेतरियां गांव में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी इकट्ठा हो रहे हैं. सूचना के साथ ही वहां पर छापेमारी की गयी, जहां से राहुल कुमार पासवान को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >