मजदूरों को मिलेगा न्याय, तभी विकास का सपना होगा पूरा

आरा : बिहार स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन एवं बिहार राज्य खाद्य निगम में कार्यरत शाहाबाद प्रक्षेत्र के श्रमिकों का सोमवार को बाजार समिति में एकदिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया. इसमें शाहाबाद प्रक्षेत्र भोजपुर, रोहतास, कैमूर एवं बक्सर के सैकडों श्रमिकों ने भाग लिया़ इसका उदघाटन संघ के महामंत्री रामदयाल सिंह ने किया़ अपने उदघाटन भाषण […]

आरा : बिहार स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन एवं बिहार राज्य खाद्य निगम में कार्यरत शाहाबाद प्रक्षेत्र के श्रमिकों का सोमवार को बाजार समिति में एकदिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया. इसमें शाहाबाद प्रक्षेत्र भोजपुर, रोहतास, कैमूर एवं बक्सर के सैकडों श्रमिकों ने भाग लिया़

इसका उदघाटन संघ के महामंत्री रामदयाल सिंह ने किया़ अपने उदघाटन भाषण में श्री सिंह ने कहा कि आज श्रमिकों की एकजुटता के कारण ही भोजपुर के वेयर हाउसिंग के श्रमिकों एवं कैमूर जिला के खाद्य निगम के श्रमिकों का भविष्य निधि करने का काम ठेकेदारों के द्वारा शुरू हुआ़ अब लगता है कि इसी प्रकार रोहतास, बक्सर एवं भोजपुर में भी खाद्य निगम में कार्यरत हजारों श्रमिकों का भी भविष्य निधि के मद में रकम जमा होना शुरू हो जायेगा़ श्री सिंह ने श्रमिकों से अपील की कि अब आगे की लड़ाई के लिए हमलोगों को तैयार रहना होगा, क्योंकि हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों की बकाया मजदूरी नहीं मिल सकी है़

इसके लिए प्रबंधन हमेशा बहाना एवं समय-पर-समय लिये जा रहा है़ मजदूर नेता श्री सिंह ने कहा कि आज खाद्य निगम में भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है़ यहीं कारण है कि आरा के गोदाम को निगरानी ने सील कर दिया है़ इसी तरह बांका, भागलपुर, पटना आदि कई गोदामों को निगरानी विभाग ने सील कर जांच कर रहा है़
उन्होंने कहा कि आज श्रमिकों को मजदूर भुगतान में अनियमितता की जा रही है़ इससे श्रमिक शोषित हो रहे हैं. श्री सिंह ने नीतीश कुमार से इसकी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि तभी आपका न्याय के साथ विकास का सपना पूरा होगा, जब इन्हें सही व वास्तविक मजदूरी दिलाने का काम करेंगे़ यूनियन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रमिकों की मांग को लेकर शाहाबाद प्रक्षेत्र में क्रमबद्ध आंदोलन धरना, प्रदर्शन और अनशन के माध्यम से शुरू किया जायेगा़
सम्मेलन को शत्रुघ्न सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये़ इस मौके पर राज्य भंडार निगम के अधिकारी अशोक सिंह, जगदीश मिश्रा एवं रमेश सिंह मौजूद थे़ मंच संचालन बलिराम सिंह ने किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >