मानसिक आरोग्यशाला की महिला मरीज की मौत

कोइलवर : मानसिक आरोग्यशाला, कोइलवर में रविवार की शाम महिला मरीज की मौत हो गयी़ रविवार को 36 वर्षीया एक अज्ञात महिला मरीज की तबियत बिगड़ गयी़, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोइलवर इलाज के लिए लाया गया़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ जॉन ने बताया कि मानसिक रोगी की पेट में किसी प्रकार की […]

कोइलवर : मानसिक आरोग्यशाला, कोइलवर में रविवार की शाम महिला मरीज की मौत हो गयी़ रविवार को 36 वर्षीया एक अज्ञात महिला मरीज की तबियत बिगड़ गयी़, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोइलवर इलाज के लिए लाया गया़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ जॉन ने बताया कि मानसिक रोगी की पेट में किसी प्रकार की हलचल नहीं थी़,

जबकि इलाज कराने लायी नर्स की मानें तो मानसिक आरोग्यशाला से कोइलवर स्वास्थ्य केंद्र लाने के क्रम में महिला मरीज ने उल्टी की थी़ सूत्रों की मानें तो इलाज के अभाव में उक्त महिला मरीज की तबियत विगत तीन दिनों से खराब थी. रविवार को महिला की तबियत अचानक खराब होने लगी. रविवार के दिन होने के कारण आरोग्यशाला में कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं रहते है़ं रोगी के स्वास्थ्य खराब होने पर आनन-फानन में कार्यरत चिकित्सक को सूचना देने पर वे पटना से कोइलवर आरोग्यशाला पहुंचे़

बताते चलें कि 2012 में उक्त महिला मरीज को सहरसा से दंडाधिकारियों की टीम ने भरती कराया था, जो अज्ञात थी. लेकिन स्वास्थ्य कर्मी इसे पुकार से अनामिका बुलाते थे़ सूत्रों की मानें तो पिछले वर्ष भी लापरवाही से दो मरीजों की जानें जा चुकी है़ स्थानीय लोगों की मानें तो बिहार का एकलौता मानसिक अस्पताल होने के बाद भी मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने में कोताही बरती जाती है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >