वाहनों की टक्कर में दो जख्मी, पटना रेफर

आरा : आरा-सासाराम मुख्य पथ पर महावीरगंज मोड़ के समीप बुधवार को बोलेरो और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर […]

आरा : आरा-सासाराम मुख्य पथ पर महावीरगंज मोड़ के समीप बुधवार को बोलेरो और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी निवासी महेश साह का पुत्र अर्जुन साह और कामेंद्र पासवान बाइक से चरपोखरी जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने चरपोखरी थाना क्षेत्र के महावीरगंज के समीप बाइक में टक्कर मार दी,जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गये .

इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया,जिससे कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.दूसरी तरफ नवादा थाना क्षेत्र के महावीर टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब नशे में घुत एक ऑटो चालक ने एक साथ कई वाहनों में टक्कर मार दी.तेजी से भागने के क्रम में एक फल बेचने वाले के ठेला में टक्कर मार दी.घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी मची रही .वहीं चालक घटना के बाद भागने में सफल रहा.पुलिस ने मौके से ऑटो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >