कोइलवर/चांदी/पीरो : समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता जायसवाल ने प्रखंड के कायमनगर स्थित केंद्र संख्या 71 पर पहुंच कर केंद्र के बच्चों व 1 से 19 वर्ष उम्र के गैर पंजीकृत व स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को अलवेंडाजोल की खुराक खिलायी़ इस मौके पर पदाधिकारी ने बताया कि कृमि संक्रमण से कुपोषण व खून की कमी होती है,
जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है और संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आ सकती है़ इसके बचाव के लिए नाखून काट कर रखें. हमेशा साफ पानी पीयें, खाने को ढंक कर रखें, फल व सब्जियों को साफ पानी से धोकर इस्तेमाल करें. वहीं अपने घर के आस-पास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें, खुले में शौच ना जाएं, खाना खाने व शौच से आने के बाद हाथ साबुन से जरूर धोएं. उन्होंने उपस्थित लाभर्थियों को कहा कि कृमि नियंत्रण की दवा अवश्य खाएं. साथ ही गर्भवती व तेज बुखार होने पर नहीं खाने की सलाह दी गयी़ वहीं जो लोग छूट गये हैं वो 15 तारीख को अवश्य दवा ले़ं इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख शशिकांत त्रिपाठी, पर्यवेक्षिका बृजबाला, भरतमुनि प्रसाद समेत कई ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे़ वहीं प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में भी कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया़ प्रखंड के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय पचैना बाजार पर प्रधानाध्यापक अनवर अहमद, रामबली भारती ने बच्चों को कृमि निवारक खुराक दी. मौके पर राजाराम प्रियदर्शी, पंचायत मुखिया समेत अभिभावक मौजूद थे़
