हादसे में गयी एक की जान

तीनों की हालत गंभीर, पटना रेफर, यादवपुर गांव के समीप हुआ हादसा मृतक की पहचान में जुटी पुलिस आरा : आरा-सरैया मुख्य पथ पर यादवपुर गांव के समीप रविवार को देर शाम ऑटो व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ […]

तीनों की हालत गंभीर, पटना रेफर, यादवपुर गांव के समीप हुआ हादसा

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
आरा : आरा-सरैया मुख्य पथ पर यादवपुर गांव के समीप रविवार को देर शाम ऑटो व बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया़ इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मची रही़ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गये़ मिली जानकारी के अनुसार ऑटो यात्रियों को लेकर आरा से सरैया जा रही थी़
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो मे सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि नगर थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला निवासी निक्की, प्रिंस और सरफराज उर्फ आमिर गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया़ जहां चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >