डेढ़ करोड़ की अवैध होमियोपैथी दवाएं जब्त

आरा : भोजपुर जिले में अवैध होमियोपैथिक दवा दुकानों से छापामारी दल ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की अवैध दवाएं जब्त की हैं. इस दौरान चार झोला छाप होमियोपैथिक चिकित्सकों थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है़ वहीं पुलिस द्वारा दवा दुकानदारों के साथ अंतरर्राज्यीय अवैध शराब निर्माण रैकेट के साथ तार […]

आरा : भोजपुर जिले में अवैध होमियोपैथिक दवा दुकानों से छापामारी दल ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की अवैध दवाएं जब्त की हैं. इस दौरान चार झोला छाप होमियोपैथिक चिकित्सकों थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है़ वहीं पुलिस द्वारा दवा दुकानदारों के साथ अंतरर्राज्यीय अवैध शराब निर्माण रैकेट के साथ तार जुडे होने के संबंध में भी जांच की जा रही है़ ाायीय अवैध शराब निर्माण रैकेट के साथ तार जुडे होने के संबंध में भी जांच की जा रही है़

इसके बाद इन दवा दुकानों और छापामारी के दौरान पकडे गये दवा कंपनियों के विरुद्ध ड्रग्स एंड कास्मेटिक्स एक्ट 1940 तथा ड्रग्स एंड कास्मेटिक्स रूल 1945 के नियम 106 बी के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है़ वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि आरा शहर के 7 होमियोपैथिक दवा दुकानों पर छापामारी दल द्वारा की गयी

छापामारी के दौरान बडे पैमाने पर करीब 2500 बोतल, 450 एमएल दवाएं जब्त की गयी़ इस दौरान दवा दुकानेां के गोदाम से कई आपतिजनक बिना कागजात के होमियोपैथिक दवाएं जब्त की गयी़ं उन्होंने कहा कि जब्त की गयी दवाओं की बाजार मूल्य करीब डेढ करोड आंकी गयी है़ जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर दवा दुकानों और दवा कंपनियों के विरूद्ध एमएनपीटी एक्ट उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है़

उन्होंने कहा कि इन दवा दुकानदारों की अवैध शराब निर्माणकर्ता के साथ अवैध संबंध से भी इनकार नहीं किया जा सकता है़ क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व आरा शहर के अनाईठ मुहल्ला में जहरीली शराब से हुई मौत् के दौरान भी इन दवा दुकानदारों का अवैध शराब दुकानदारों के साथ संबंध का खुलासा भी हो चुका है़ उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से होने वाले शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने की दिशा में उठाया गया, यह पहला कदम है़ इसको लेकर छापामारी दल का गठन अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित की गयी थी, जिसमें अनुमंडलाधिकारी सदर नवदीप शुक्ला, जगदीशपुर एसडीओ बालमुकुंद प्रसाद, पीरो एसडीओ सुमन कुमार, डीसीएलआर जगदीशपुर कुमार रवींद्र, वरीय उपसमाहर्ता हेमंत कुमार, डीपीओ आईसीडीएस राहुल, जिला परिवहन पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, सीएस डॉ एसके अमन, डग्स इंस्पेक्टर अजय कुमार रौशिक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार को शामिल किया गया था़

कई दुकानों की अनुज्ञप्ति नहीं, तो कई की अनुज्ञप्ति फेल : जिलाधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों पर छापामारी के दौरान अवैध होमियो पैथिक दवाएं जब्त की गयी है, उनमें कई दुकानों की अनुज्ञप्ति ही नहीं है और कुछ दुकानों की अनुज्ञप्ति है भी, तो उनका नवीकरण नहीं हुआ है़
बिना डिग्री के पकड़े गये चार चिकित्सक : छापामारी दस्ता ने इस क्रम में बिना चिकित्सकीय डिग्री के इलाज कर रहे चार होमियोपैथिक चिकित्सक को पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में लिया गया है़ जिसमें डॉ विनोद कुमार मिश्रा, डॉ उमेश कुमार तिवारी, डॉ विकास मिश्रा, डॉ भाष्कर कुमार सिन्हा शामिल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >