दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत, एसपी ने जताया दुख

आरा : भोजपुर जिले में बुधवार की रात हवालदार समेत दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर अंचल कार्यालय में पदस्थापित हवलदार देव कुमार यादव की अचानक ड्यूटी के वक्त तबीयत बिगड गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए […]

आरा : भोजपुर जिले में बुधवार की रात हवालदार समेत दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर अंचल कार्यालय में पदस्थापित हवलदार देव कुमार यादव की अचानक ड्यूटी के वक्त तबीयत बिगड गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

रास्ते में ही हवलदार की मौत हो गयी.
हवलदार देव कुमार यादव मूल रूप से खगड़िया जिले के पर्वता थाना अंतर्गत खीरा डीह गांव के रहनेवाले थे. वहीं जवान राधेश्याम राय की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक नवीन चंद झा ने कहा कि जवानों को जो भी नियमानुकुल राशि होगी उन्हें दिया जायेगा. फिलहाल पांच-पांच हजार रूपया तत्काल दाह संस्कार के लिए दे दिया गया है. वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष बजरंग कुमार ने हर संभव सहायता करने की बात कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >