पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा

आरा : मुफफ्सील थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक पलंबर मिस्त्री ने फंदे से लट कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली.गुरुवार को पुलिस ने मिस्त्री के घर से उसका शव बरामद किया.शव का पोस्टमार्टम का सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया.वही एक मामला भी दर्ज किया गया है. मिली […]

आरा : मुफफ्सील थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक पलंबर मिस्त्री ने फंदे से लट कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली.गुरुवार को पुलिस ने मिस्त्री के घर से उसका शव बरामद किया.शव का पोस्टमार्टम का सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया.वही एक मामला भी दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मो अयूब का पुत्र रजी अहमद बुधवार को देर शाम काम करने के बाद अपने घर आया जहां कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया .

इसी दौरान कमरे में लगे पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी.सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की के सहारे देखा की रजी पंखे से लटका हुआ है. पंखे से लटके देख परिजनों के होश उड़ गये तथा इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच शव को पंखे से उतारा . बताया जाता है कि मिस्त्री की दिमागी हालत ठीक नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >