पत्नी ने शराब पीने से रोका, तो पति ने लगा ली शरीर में आग

गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने किया पटना रेफर आरा : शराब पीने से पत्नी ने मना किया, तो पति ने अपने शरीर में आग लगा ली. गंभीर अवस्था में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. […]

गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने किया पटना रेफर

आरा : शराब पीने से पत्नी ने मना किया, तो पति ने अपने शरीर में आग लगा ली. गंभीर अवस्था में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला की है. मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था. बुधवार को शराब पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करने लगा.
पत्नी ने जब शराब पीने से मना किया, तो नशे में धुत्त मनोज कुमार ने केरोसिन तेल अपने शरीर पर छिड़क कर आग लगा ली, जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया. परिजनों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया. गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
चिकित्सकों ने बताया कि युवक का शरीर नब्बे प्रतिशत जल गया है. दूसरी तरफ, चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आकर प्रदीप राम की पत्नी झुलस गयी, जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थय केंद्र, सहार लाया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >