किसानों के धान का क्रय सुनिश्चित करे सरकार

प्रखंड मुख्यालय में धान के साथ धरना पर बैठे किसान बटाईदार के धान का भी हो क्रय खरीद नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के सामने दर्जनों ट्रैक्टर धान की बोरियां रख कर भाकपा माले कार्यकर्ताओं धरना व प्रदर्शन किया. बुधवार को भाकपा माले समर्थक बाटाईदार […]

प्रखंड मुख्यालय में धान के साथ धरना पर बैठे किसान

बटाईदार के धान का भी हो क्रय
खरीद नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान
चरपोखरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के सामने दर्जनों ट्रैक्टर धान की बोरियां रख कर भाकपा माले कार्यकर्ताओं धरना व प्रदर्शन किया. बुधवार को भाकपा माले समर्थक बाटाईदार किसानों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी व प्रर्दशन किया. कार्यकर्ताओ ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद नहीं होने से प्रखंड के किसान बिचौलियों एवं व्यापारियो के हाथों अपनी फसल को औने पौने दाम पर बेचने को विवश हैं,
सरकार किसानों के साथ दोरंगी नीति अपना रही है. किसानो ने सरकार पर विफलता और किसानों के विश्वास घात का आरोप लगाया है. धरना पर बैठे किसानों ने किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने पंजाब के तर्ज बिना किसी कागजात के खरीदारी करने की मांग की है. मौके पर मकबूल आलम, जयप्रकाश राम, मीना देवी सहित कई दर्जन किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >